दोस्तों, एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट का दर्द सिर्फ एक इंजीनियर ही समझ सकता है। चार साल कॉलेज में असाइनमेंट, लैब, और वाइवा (Viva) की घिसाई करने के बाद जब प्लेसमेंट का नंबर आता है, तो क्या मिलता है? “3.5 लाख का पैकेज, वो भी बैंगलोर में।” बैंगलोर के रेंट देने के बाद हाथ में क्या बचता है? बाबा जी का ठुल्लु। और ऊपर से प्राइवेट नौकरी की तलवार हमेशा लटकती रहती है। बॉस का मूड खराब हुआ, तो “You are fired.” मंदी (Recession) आई, तो “Tata Bye Bye.”
यही वजह है कि 2026 में भी, हर समझदार इंजीनियर का पहला सपना ‘सरकारी नौकरी’ होता है। सरकारी दामाद वाली फीलिंग, टाइम पर सैलरी, मेडिकल सुविधाएं, और सबसे बड़ी बात—Job Security। कोरोना हो या मंदी, आपकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता।
लेकिन सवाल यह है: “इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी मिलेगी कैसे?” क्या सिर्फ GATE ही एक रास्ता है? क्या SSC JE सिर्फ डिप्लोमा वालों के लिए है? मार्केट में बहुत कन्फ्यूजन है। कोचिंग वाले डराते हैं। आज हम इस कन्फ्यूजन का ‘एन्काउंटर’ करेंगे। अगर आपके पास B.Tech की डिग्री है, तो जानिए भारत सरकार में आपके लिए कौन-कौन सी कुर्सियां खाली हैं।

1. Indian Engineering Services
अगर आपको इंजीनियरों का ‘राजा’ बनना है, तो यह एग्जाम आपके लिए है। इसे ESE (Engineering Services Examination) भी कहते हैं। यूपीएससी इसे कंडक्ट कराता है।
- पावर: आप सीधे ‘क्लास-1 अफसर’ बनते हैं। रेलवे, टेलीकॉम, CPWD (जो संसद और मंत्रियों के घर बनाती है) जैसे विभागों में आप ‘असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर’ बनते हैं।
- रुतबा: एक IES अफसर की पावर एक IAS के बराबर तो नहीं, लेकिन टेक्निकल फील्ड में सबसे ऊपर होती है। लाल-नीली बत्ती वाली गाड़ी का सपना यहीं से पूरा होता है।
- सच्चाई: यह एग्जाम बहुत, बहुत टफ है। इसमें टेक्निकल के साथ-साथ जनरल स्टडीज भी आती है। अगर आप कॉलेज के टॉपर रहे हैं और कॉन्सेप्ट्स के साथ खेलना जानते हैं, तभी इसमें हाथ डालें।
और : सरकारी Doctor बनने पूरी जानकारी
2. GATE
अगर आपका मकसद ‘पॉवर’ से ज्यादा ‘पैसा’ है, तो GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) आपका सबसे बड़ा हथियार है।
GATE सिर्फ M.Tech करने के लिए नहीं है। अगर आपकी रैंक टॉप 500 में है, तो भारत की ‘महारत्न’ और ‘नवरत्न’ कंपनियां आपको गोद ले लेंगी।
- कंपनियां: ONGC, NTPC, IOCL, BHEL, GAIL।
- पैकेज: यकीन मानिए, इनका स्टार्टिंग पैकेज 12 लाख से 18 लाख तक होता है। और सुविधाएं ऐसी कि प्राइवेट वाले जल जाएं। रहने के लिए टाउनशिप, बच्चों की पढ़ाई, अस्पताल—सब कंपनी का।
- रणनीति: GATE पूरी तरह से ‘न्यूमेरिकल’ और ‘कॉन्सेप्ट’ पर आधारित है। रट्टा मारने वाले यहाँ फेल हो जाते हैं। आपको अपने कोर सब्जेक्ट्स (चाहे मैकेनिकल हो या सिविल) को घोट कर पीना पड़ेगा।
3. मास रिक्रूटर
अगर आप औसत दर्जे के स्टूडेंट रहे हैं (मेरी तरह) और आपको बहुत हाई-फाई साइंस नहीं आती, तो SSC JE (Junior Engineer) बेस्ट ऑप्शन है। यह केंद्र सरकार की नौकरी है।
- विभाग: CPWD, MES (Military Engineering Services), CWC (Central Water Commission)।
- रोल: आप जूनियर इंजीनियर बनते हैं। फील्ड वर्क ज्यादा होता है।
- खासियत: इसमें B.Tech और Diploma दोनों अप्लाई कर सकते हैं।
- पैटर्न:
- Paper 1: रीजनिंग, जीके और आपका टेक्निकल सब्जेक्ट।
- Paper 2: सिर्फ टेक्निकल (अब यह भी ऑब्जेक्टिव हो गया है)।
- फायदा: SSC JE का नॉन-टेक वाला हिस्सा (रीजनिंग/जीके) बहुत आसान होता है। अगर आपकी टेक्निकल थोड़ी भी ठीक है, तो आप यह एग्जाम निकाल सकते हैं।
4. रेलवे
रेलवे जब भर्ती निकालता है, तो हज़ारों में निकालता है। रेलवे में Junior Engineer (JE) और Senior Section Engineer (SSE) की पोस्ट इंजीनियरों के लिए होती है।
- क्यों चुनें: रेलवे की सुविधाएं (फ्री ट्रेन पास, रेलवे हॉस्पिटल) लाजवाब हैं।
- पेंच: रेलवे की भर्ती हर साल नहीं आती। यह चुनाव से पहले आती है। 2024-25 में बंपर भर्तियां देखने को मिली थीं, और 2026 में भी उम्मीद है। यहाँ टेक्निकल से ज्यादा ‘स्पीड’ मायने रखती है।
5. घर के पास नौकरी
हर राज्य का अपना लोक सेवा आयोग (State PSC) होता है जो Assistant Engineer (AE) और Junior Engineer (JE) की भर्ती करता है। जैसे: UPPSC AE, BPSC AE, RPSC AEN।
- फायदा: इसमें दूसरे राज्यों के बच्चे कम आते हैं (लोकल जीके और रिजर्वेशन की वजह से)।
- AE (SDO): यह गैजेटेड पोस्ट है। आपके नीचे कई JE काम करते हैं। पावरफुल जॉब है।
- JE: यह सब-ऑर्डिनेट पोस्ट है, लेकिन इसमें ‘ऊपरी कमाई’ (मैं घूस की बात नहीं कर रहा, साइट अलाउंस वगैरह) की चर्चा बहुत होती है।
6. Non-Tech में क्यों जा रहे हैं इंजीनियर?
आजकल आप देखेंगे कि SSC CGL और Bank PO के टॉपर्स अक्सर B.Tech वाले होते हैं। क्यों? क्या उन्होंने अपनी डिग्री बर्बाद कर दी?
बिल्कुल नहीं। इसे ‘स्मार्ट मूव’ कहते हैं। इंजीनियरिंग की सरकारी नौकरियों (Core Jobs) में सीटें कम होती हैं (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल के लिए तो सूखा पड़ा रहता है)। जबकि SSC CGL (Income Tax Inspector) या बैंक में हज़ारों वैकेंसी आती हैं।
इंजीनियरों की मैथ और रीजनिंग पहले से तेज होती है, इसलिए वो आर्ट्स/कॉमर्स वालों को पछाड़कर ये नौकरियां ले लेते हैं। अगर आपको अपनी ब्रांच (जैसे Electronics या Chemical) में सरकारी नौकरी नहीं मिल रही, तो Non-Tech की तरफ मुड़ने में कोई शर्म नहीं है। सरकारी नौकरी तो सरकारी नौकरी है, चाहे पुल बनाओ या टैक्स वसूल करो।
तैयारी कैसे शुरू करें?)
- अपना लक्ष्य फिक्स करें: दो नावों में पैर मत रखो। या तो GATE/ESE (हाई लेवल टेक्निकल) पकड़ो, या SSC JE/State JE (डिप्लोमा लेवल टेक्निकल)। दोनों का सिलेबस और लेवल अलग है।
- किताबें (Resources):
- टेक्निकल के लिए: अपनी कॉलेज की स्टैंडर्ड बुक्स पढ़ें। गाइड्स के चक्कर में न पड़ें।
- प्रैक्टिस के लिए: ‘Youth Competition Times’ या ‘Made Easy’ के पुराने पेपर्स (PYQ) वाली किताबें बेस्ट हैं। उन्हें रट डालो।
- कंसिस्टेंसी (Consistency): प्राइवेट नौकरी के साथ तैयारी करना मुश्किल है। अगर संभव हो, तो 6 महीने या 1 साल का गैप लेकर पूरी जान लगा दें।
- टेस्ट सीरीज: बिना टेस्ट दिए एग्जाम हॉल में जाना आत्महत्या जैसा है। टेस्टबुक या मेडी ईज़ी की टेस्ट सीरीज लें और अपनी गलतियों को सुधारें।
दोस्तों, B.Tech की डिग्री कोई कागज का टुकड़ा नहीं है। इसने आपको प्रेशर झेलना सिखाया है, रात भर जागना सिखाया है। सरकारी नौकरी की रेस लंबी है। हो सकता है पहले साल में न निकले। लेकिन याद रखना, जिस दिन लिस्ट में आपका नाम आएगा, उस दिन वो 3.5 लाख वाले पैकेज का दर्द हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
मैकेनिकल वाले हों या सिविल वाले, 2026 में बहुत मौके आने वाले हैं। निराश मत हो, अपनी ब्रांच की किताबें उठाओ और सिस्टम को हिला दो।